Ayushmann Khurrana Casting Couch Story: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी कास्टिंग काउच को लेकर बात की जाती है तो ये माना जाता है कि इसका सामना केवल महिलाएं ही करती हैं। जो लड़कियां फिल्मों में काम करने के लिए छोटे शहरों से आती हैं, इंडस्ट्री में पहले से मौजूद लो अपनी पावर का यूज करके उन्हें शिकार बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन ये पूरा सच नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाले मेल एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्री के कई सारे ऐसे कलाकार हैं, जो इस बारे में खुलासा कर चुके हैं कि कैसे करियर की शुरुआत में उनसे लोगों ने गंदी डिमांड की थी। अपने आज के इस स्पेशल आर्टिकल में हम आपको आयुष्मान खुराना के एक बड़े खुलासे के बारे में बताएंगे, जो आपको चौंका सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'
RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे हवस के पुजारी..., Ayushmann Khurrana से हुई गंदी डिमांड
RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे हवस के पुजारी..., Ayushmann Khurrana से हुई गंदी डिमांड
Ayushmann Khurrana ने झेला था कास्टिंग काउच
आयुष्मान खुराना आज इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिनकी वजह से फिल्में चलती हैं। यशराज से लेकर इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े निर्माता उनके साथ काम कर चुके हैं। ये सालों की मेहनत ही है, जिसने आयुष्मान खुराना को हाउसहोल्ड नाम बना दिया है। हालांकि जब वो इंडस्ट्री में कदम रखने की कोशिश कर रहे थे तब उनकी राह बहुत आसान नहीं थी। कभी रेडियो जॉकी रहे आयुष्मान खुराना फिल्मों में काम करना चाहते थे, जिसके लिए वो मुंबई गए थे। मुंबई में एक दफा काम तलाशते हुए उनका सामने ऐसे इंसान से हुआ, जिसने उनसे गंदी डिमांड कर डाली थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉलRECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे हवस के पुजारी..., Ayushmann Khurrana से हुई गंदी डिमांड
आयुष्मान खुराना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एक दफा जब वो काम की तलाश में एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिले तो उसने एक्टर से भद्दी डिमांड की। कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कि अगर वो उसकी फरमाइश पूरी करेंगे तो वो उन्हें काम दिलाने में मदद करेंगे। आयुष्मान खुराना के अनुसार, "मैं एक दफा काम के लिए सिलसिले में किसी से मिलने के लिए गया था। ये एक लीड रोल की बात थी। चीजें लगभग फाइनल ही होने वाली थीं लेकिन उससे पहले मुझसे एक ऐसी डिमांड की गई, जिससे मैं हैरान रह गया। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अगर मैं अपना प्राइवेट पार्ट उसे दिखाऊंगा तो वो मुझे काम दिलवाने में मदद करेगा। उस वक्त मैंने ये फैसला लिया कि अगर इंडस्ट्री में मुझे कुछ करना है तो वो मैं अपनी मेहनत से ही करूंगा। मैंने वहां से मिल गया और काम की तलाश में लग गया।"
आयुष्मान खुराना ने उस मूमेंट में जो फैसला लिया, वो एकदम सही ही साबित हुआ क्योंकि आज वो अपनी मेहनत के दम पर बड़े स्टार बन चुके हैं। विक्की डोनर से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी नई मूवी ये प्रेम मोल लिया लेकर आ रहे हैं, जिसे खुद सूरज बड़जात्या ने बनाया है। इसमें उनके साथ शरवरी दिखाई देंगी। फिल्म ये प्रेम मोल लिया का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है और माना जा रहा है कि जल्द ही ये मूवी दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।
