C Sankaran Nair: अगले साल होली पर धमाल मचाएगी Akshay Kumar की फिल्म, आर माधवन-अनन्या पांडे भी होंगी साथ

Akshay Kumar's Next To Release on Holi: इंडिया के टॉप बैरिस्टर सी. शंकर नायर के ऊपर बन रही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R Madhavan) भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

Akshay Kumar's Next To Release on Holi: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) पहली बार सोशल मीडिया के लिए साथ आने वाने हैं। अक्षय कुमार की यह मूवी इंडिया के टॉप बैरिस्टर सी. शंकर नायर पर आधारित होगी। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की है। फिल्म में अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की इस मूवी में आर माधवन भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। काफी समय पहले से अक्षय कुमार के फैन्स इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपने फैन्स की फीलिंग को समझते हुए करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

R Madhavan-Ananya Panday-Akshay Kumar

धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मूवी की रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए टैगलाइन के साथ कैप्शन दिया गया, 'एक अनोखी कहानी, एक अनोखा सच।' फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करने वाले हैं।

End of Feed