'तौबा तौबा' फेम कोरियोग्राफर Bosco Leslie Martis की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2026, 11:55 AM IST

Bosco Leslie Martis Admit In Hospital: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Bosco Leslie Martis Admit In Hospital: बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस (Bosco Leslie Martis) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। आपको बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के तौबा-तौबा गाने को कोरियोग्राफ किया है।

Bosco Leslie Martis Admit In Hospital

अस्पताल में भर्ती हुए बॉस्को (Image Source: Chat GPT/ Instagram)

अस्पताल में भर्ती हुए बॉस्को लेस्ली मार्टिस

बॉस्को लेस्ली मार्टिस एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह उनकी अभी हाल ही में सामने आईं कुछ तस्वीरें है जिसने सबको हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में बॉस्को लेस्ली मार्टिस अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉस्को मार्टिस की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से सलाह ली। जांच के बाद डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। रिपोर्ट के अनुसार, 27 जून को बॉस्को को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्र ने बताया कि उनकी शुरुआती सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। इसके बावजूद डॉक्टर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते और कुछ अन्य जरूरी जांच भी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

End of Feed