Border 2 के फाइनल शूट के लिए पंजाब पहुंचे वरुण धवन-अहान शेट्टी, लुक ने खींचा सबका ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2025, 09:29 AM IST

Border 2 Final Shoot: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और अब इसके क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इस लोकेशन पर पहुंच गए हैं।

Border 2 Final Shoot: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी देओल एक के बाद एक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सनी देओल की फिल्म की टीम के साथ एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा सनी देओल खुद भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर अपडेट देते रहते हैं। इन सब के बीच फिल्म बॉर्डर से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अब इस जगह पहुंच गए हैं।

Border 2 Final Shoot

Image Source: Ahan Shetty Instagram

फाइनल शूट के लिए पंजाब पहुंचे 'बॉर्डर 2' के स्टार्स

फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के सितारे शूटिंग के लिए नई लोकेशन पर पहुंच गए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और अहान शेट्टी फिल्म बॉर्डर 2 के फाइनल शूट के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। वरुण धवन और अहान शेट्ट ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें दोनों फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वरुण धवन और अहान शेट्टी एकदम नए लुक में नजर आए। अहान शेट्टी और वरुण धवन की मूंछों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सनी देओल और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

End of Feed