Border 2 में पार्ट 1 जैसी फील बरकरार रखेंगे भूषण कुमार, "संदेशे आते हैं" सॉन्ग को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Border 2 Song Update: बॉर्डर 2 का टीजर तो लॉन्च हो गया है, अब फैंस को फिल्म के गानों का इंतजार है। बॉर्डर 2 में किस तरह के गाने होंगे, क्या इसे पहली फिल्म की तरह रखा जाएगा। या पहली फिल्म के गानों को इसमें रखा जाएगा, इन सभी बातों का जवाब मिल गया है।

Border 2 Song Update: सनी देओल( Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड मूवी बॉर्डर 2 का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। देशभक्ति के जुनून से भरा हुआ ये टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बॉर्डर 2( Border 2) की पूरी टीम सनी देओल-वरुण धवन और अहान शेट्टी ने मुंबई में टीजर को लॉन्च किया। टीजर देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल घूम रहा है, वो यह कि क्या बॉर्डर 2 में "संदेशे आते हैं" गाना शामिल होगा। इसका जवाब खुद निर्माता भूषण कुमार( Bhushan Kumar) ने दिया है। टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान भूषण कुमार ने बताया कि वह फिल्म में कौन-कौन से गाने शामिल कर रहे हैं।

Border 2 Song Update

जब उनसे इस मशहूर गाने "संदेशे आते हैं" को फिल्म में शामिल करने के बारे में सवाल किया गया, तो कुमार ने कहा कि गाने की आत्मा को बिल्कुल वैसा ही रखा गया है, बस उसे आज के ज़माने के हिसाब से नया अंदाज दिया गया है। उन्होंने बताया, “हमने गाने को ओरिजिनल के बहुत करीब रखा है। इस बार इसमें दूसरे सिंगर्स की आवाज भी जोड़ी गई है।” कुमार ने यह भी कहा कि इस पसंदीदा गाने का असली भाव कहीं खोया नहीं है।

End of Feed