Border 2: खत्म हुई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग, दिलजीत दोसांझ ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2025, 11:26 AM IST

Border 2 Shooting Update: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने सेट पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान सिंगर ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को गले भी लगाया।

Diljit Dosanjh Border 2 Video: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। दिलजीत दोसांझ भी अपने फैंस से इस फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इन सब के बीच दिलजीत दोसांझ फिल्म के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ सेट पर नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं दिलजीत दोसांझ के नए वीडियो में क्या खास है।

Border 2 Shooting Update

दिलजीत दोसांझ ने बांटे लड्डू

दिलजीत दोसांझ अपने नए वीडियो के लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। दिलजीत दोसांझ ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ ने फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है और इस मौके को उन्होंने अपने को-स्टार्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ लड्डू बांटकर और गले मिलकर सेलिब्रेट किया। ये बीटीएस वीडियो वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में बॉर्डर (Border) का आइकॉनिक गाना संदेसे आते हैं (Sandese Aate Hain) बैकग्राउंड में बज रहा है। दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद फैंस का खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed