'बॉर्डर 2' ने 4th डे किया रिकवर किया 70% बजट, पैसों से भरी मेकर्स की जेबें

Border 2 Budget Recovery: सनी देओल की हालिया रिलीज बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में 4 दिन का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 193 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ बॉर्डर 2 ने अपनी 70 प्रतिशत लागत रिकवर कर ली है। ट्रेड का मानना है कि बॉर्डर 2 सिनेमाघरों से टी-सीरीज की प्रॉफिटेबल मूवी बनकर उतरेगी।

Border 2 Budget Recovery: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। बॉर्डर 2 देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लाइनें देखने को मिल रही है, जिस कारण कई लोगों को इसके टिकिट तक नहीं मिल रहे हैं। इसी कारण बॉर्डर 2 को लेकर लगातार दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म बॉर्डर 2 ने 4 दिनों में 193 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और सबके चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी है। फिल्म की इतनी शानदार कमाई से जहां ट्रेड पंडित खुश हैं, वहीं मेकर्स सातवें आसमान पर हैं। मेकर्स की इतनी खुशी की वजह ये भी है कि बॉर्डर 2 ने मात्र 4 दिनों में ही फिल्म का 70 प्रतिशत बजट रिकवर कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: ना पुष्पा, ना एनिमल...सनी देओल के नाम हुआ बिगेस्ट मंडे रिकॉर्ड, 4th डे टूटे सारे रिकॉर्ड)

Border 2

Image Source: Movie Poster

असल में फिल्म बॉर्डर 2 को बनाने में मेकर्स ने लगभग 275 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म ने 4 दिनों में अपने खाते में 193.48 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं, जो कि इसके बजट का 70 प्रतिशत है। अगर फिल्म बॉर्डर 2 की ग्रॉस कमाई की बात करें तो वो 228.30 करोड़ रुपये हो चुकी है। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' ने 4th डे रचा इतिहास, बनी सनी देओल की 2nd बिगेस्ट हिट)

बॉर्डर 2 का बजट: 275 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 की नेट कमाई: 193.48 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 की ग्रॉस कमाई: 228.30 करोड़ रुपये

बजट रिकवरी: 70 प्रतिशत

क्या 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी बॉर्डर 2

4 दिनों में लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स में ये सवाल है कि क्या ये मूवी 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर पाएगी? इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 अगर इस वीकेंड के अंदर 350 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लेती है तो 500 करोड़ रुपये की कमाई दूर की कौड़ी नजर नहीं आ रही है। सनी देओल की गदर 2 ने ये कारनामा पहले भी करके दिखाया है तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को बॉर्डर 2 से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं।

End of Feed