Border 2: दूसरे पार्ट में तब्बू को कास्ट ना करने की निधि दत्ता ने बताई असली वजह, बोलीं 'सनी पाजी इसमें अपने रोल...'

Nidhi Dutta on Not Cast Tabu: जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' में तब्बू ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। मगर 'बॉर्डर 2' में मेकर्स ने तब्बू को कास्ट नहीं किया। ऐसे में अब निर्माता निधि दत्ता ने दूसरे पार्ट में तब्बू को कास्ट ना करने का असली कारण बताया है।

Nidhi Dutta on Not Cast Tabu: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' को साल 1997 में रिलीज किया गया था। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है। इस मूवी में सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सनी देओल की पत्नी का किरदार तब्बू ने अदा किया था। 'बॉर्डर' की बड़ी सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इस मूवी में सनी देओल ने तो वापसी की है लेकिन तब्बू को निर्माताओं ने कास्ट नहीं किया। ऐसे में अब निर्माता निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में तब्बू को कास्ट ना करने की असली वजह बताई है।

Nidhi Dutta on Not Cast Tabu

Pics Credit: Instagram

तब्बू को कास्ट ना करने पर निधि दत्ता ने दिया रिएक्शन

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने बताया कि 'बॉर्डर 2' भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध से अलग एक लड़ाई पर आधारित है। यह मूवी लोंगेवाला की लड़ाई पर बेस्ड नहीं है। यही वजह है कि 'बॉर्डर' के कुछ ही कलाकार फिल्म में नजर आते हैं। निधि दत्ता ने आगे कहा, 'सनी देओल इस मूवी में कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका में नहीं है। इस मूवी में उनका किरदार एकदम अलग है। इसलिए जाहिर है, उनकी पत्नी भी अलग होंगी।'

End of Feed