Diljit Dosanjh in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 2024 में फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का टीजर जारी करते हुए इसकी घोषणा की थी। इस फिल्म के साथ सनी देओल ने बताया कि वो एक बार फिर लौट रहे हैं। मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुनने में आ रहा था कि सनी देओल स्टारर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अब ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एंट्री हो गई है।
मेकर्स फिल्म 'बॉर्डर 2' को बड़े लेवल पर शूट करने वाले हैं और इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट भी नजर आएगी। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो सकती है। इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ से मेकर्स बात कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म में उनकी एंट्री होने के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यह फिल्म साल 1971 में शूट की जाएगी।
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' अभिनेता की ही ब्लॉकबस्टर मूवी 'बॉर्डर' का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पूजा भट्ट सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार सहित निर्मित होगी। यह फिल्म साल 23 जनवरी 2026 में रिलीज होगी।
