Taran Adarsh Border 2 First Review: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आज यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस सनी देओल की मूवी को लेकर बात हो रही है। इसी बीच ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर का रिव्यू किया है। तरण आदर्श के रिव्यू ने सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं तरण आदर्श ने रिव्यू में क्या लिखा है।
तरण आदर्श ने दिए इतने स्टार्स
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि तरण आदर्श द्वारा किया गया फिल्म बॉर्डर 2 का रिव्यू है। तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। तरण आदर्श ने लिखा कि 'डायरेक्टर अनुराग सिंह ने एक धमाकेदार, इमोशनल युद्ध वाली एपिक फिल्म बनाई है। स्केल, सच्चाई और दिल से यह पुरानी बॉर्डर की याद को सम्मान देती है। फिल्म का सब्जेक्ट बहादुरी, कुर्बानी और भाईचारा है। इसे पूरी ईमानदारी और सिनेमाई अंदाज में दिखाया गया है। 1971 के युद्ध की भावना को बखूबी निभाया गया है। युद्ध के सीन बहुत शानदार हैं, डायलॉग बहुत अच्छे हैं और म्यूजिक तो कमाल का है। सनी देओल फिल्म का सबसे बड़ा नाम हैं। उनके डायलॉग पर थिएटर गूंज उठता है। फिल्म की शुरुआत से अंत तक वे हैं और उनका रोल सबसे बड़ा है। वरुण धवन ने बहुत अच्छा सरप्राइज दिया है। वे गुस्सा, कमजोरी और जोश सब दिखाते हैं। दिलजीत दोसांझ हर सीन में मजा लाते हैं। आहान शेट्टी ने भी अच्छा काम किया है। मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अच्छी लगीं।' तरण आदर्श ने फिल्म बॉर्डर 2 को 4.5 स्टार दिए।
लोगों को दी देखने की सलाह
तरण आदर्श अपने ट्वीट में लोगों को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 देखने के सलाह देते हुए नजर आए। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर किए गए रिव्यू पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
