Border 2 Morning Shows: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आज यानी 23 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म बॉर्डर 2 के सुबह के मुंबई में कई शो कैंसिल हो गए हैं। इसकी वजह फिल्म के प्रिंट्स (DCP) लेट डिलीवर होना बताया गया। इन सब के बीच Zoom को इस से जुड़ी एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
Image Source: Border 2 Movie
अब सुलझ गया मामला?
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज से साथ एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के एक थिएटर मैनेजमेंट ने कहा कि कंटेंट बहुत लेट डिलीवर हुआ, इसलिए शो सुबह के नहीं चलाए जा सके। अब इसको लेकर ट्रेड एक्सपर्ट ने Zoom को बताया कि 'हां, थोड़ी सी दिक्कत हुई थी, लेकिन अब ज्यादातर सुलझ गई है। देश भर के ज्यादातर सिनेमाघरों में कंटेंट की डिलीवरी शुरू हो गई है। मुझे लगता है कि दोपहर तक देश के हर सिनेमाघर में सभी शो चलने लगेंगे और यह मामला पूरी तरह से हल हो जाएगा।' इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि फैंस को लोगों को फिल्म बॉर्डर 2 के शो कैंसिल होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
मां के साथ नजर आए सनी देओल
एक्टर सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आए। सनी देओल इस वायरल हो रही वीडियो में अपनी मां प्रकाश कौर का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म न के सुबह के शो कैंसिल होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
