Sunny Deol 2 Movies are on Hold: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। उनकी बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, जिसमें वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स हैं। इस फिल्म की कमाई 5 दिनों में 200 करोड़ के पार है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स सनी देओल को सलाम कर रहे हैं और उन्हें रियल मास स्टार कहकर पुकार रहे हैं। बॉर्डर 2 की सफलता के बीच सनी पाजी की दो फिल्मों का बातें तेज हो गई हैं, जो काफी पहले अनाउंस हुई थीं लेकिन अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पायी हैं। माना जा रहा है कि सनी पाजी की ये दोनों फिल्में डब्बा बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से मेकर्स को लगभग 200 करोड़ का चूना लग सकता है। इन फिल्मों के नाम बाप और जन्मभूमि हैं, जो लगभग आधी शूट पड़ी हुई हैं लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के हिट होते ही मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा)
Image Source: Movie Poster
Image Source: Movie Poster
बाप में एक्शन अवतार में दिखेंगे सनी पाजी
सनी देओल की बाप एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स भी हैं। इस फिल्म का अनाउंसमेंट बड़े ही जोर-शोर से हुआ था और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन बीच में ही इस फिल्म की शूटिंग रुक गई जो अब तक पूरी नहीं हो सकती है। माना जा रहा है कि ये फिल्म अब बंद डब्बे से कभी भी बाहर नहीं आ पाएगी। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं लेकिन देखना होगा कि ये सिनेमाघरों की दहलीज छू पाएगी या नहीं। (इसे भी पढ़ें: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' देख ऋतिक रोशन ने बांधे तारीफों के पुल)
Image Source: Movie Poster
जन्मभूमि में संजय दत्त संग कोर्ट में लड़ते सनी देओल
बहुत कम लोगों को पता है कि सनी देओल और संजय दत्त ने कुछ वक्त पहले एक कोर्टरूम ड्रामा जन्मभूमि साइन की थी, जिसमें दोनों राम जन्म भूमि केस पर आमने सामने दिखने वाले थे। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ कारणों से ये पूरी नहीं हो पा रही है। फिल्म के मेकर्स ने सनी पाजी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ये मूवी अधर में ही अटकी पड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सनी पाजी और मेकर्स के बीच का विवाद सुलझता है या नहीं? अगर ये विवाद नहीं सुलझता है तो जन्मभूमि मूवी कभी भी रिलीज नहीं होगी।
Image Source: Movie Poster
लगभग 200 करोड़ के नुकसान का है अनुमान
ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो सनी पाजी की इन दोनों फिल्मों की वजह से मेकर्स को लगभग 200 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। इन फिल्मों को बड़े स्तर पर शूट किया गया है और इनकी स्टारकास्ट भी कमाल की है। ऐसे में अगर ये मूवीज बंद डब्बे से बाहर नहीं आती हैं तो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान होगा और सनी पाजी के फैंस भी काफी निराश होंगे।
