Celebs on Arijit Singh Retirement: फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर से हलचल मची हुई है। अरिजीत सिंह की पोस्ट सामने आने के बाद से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। हर कोई अरिजीत सिंह के इस फैसले से हैरान नदर आ रहा है। अरिजीत सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उनको ये फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट पर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने पहली प्रतिक्रिया दी है। श्रेया घोषाल की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं श्रेया घोषाल ने अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट को लेकर क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से लिया रिटायरमेंट?)
श्रेया घोषाल ने कही ये बात
सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह श्रेया घोषाल की पोस्ट है जो उन्होने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए लिखी है। श्रेया घोषाल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। श्रेया घोषाल ने लिखा कि 'ये अरिजीत सिंह के लिए एक नए दौर की शुरुआत है और मुझे सच में बहुत उत्सुकता है कि इस जीनियस के दिमाग से अब क्या-क्या शानदार चीजें निकलती हैं, मैं सुनना और महसूस करना चाहती हूं। मैं इसे कभी ‘एक दौर का अंत’ नहीं कह सकती। इतने बड़े कलाकार को पारंपरिक तरीकों से परिभाषित नहीं किया जा सकता या किसी फॉर्मूले में नहीं बांधा जा सकता। अब समय है और ऊंचाइयों को छूने का, अरिजीत।' श्रेया घोषाल की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
अरमान मलिक ने भी दिया रिएक्शन
सिंगर और कंपोजर अरमान मलिक ने भी अरिजीत के इस प्रोफेशनल अपडेट पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि आखिरकार आत्मा ही किसी कलाकार को जीवन की यात्रा में रास्ता दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि अरिजीत के करियर का एक अध्याय अब खत्म हो गया है, लेकिन उनके सामने एक बहुत रोमांचक भविष्य इंतजार कर रहा है।
