बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का हुआ निधन, इन फिल्मों से हुए पॉपुलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:42 PM IST

esmaeel shroff passes away: इस्माइल श्रॉफ को सबसे ज्यादा शोहरत 80 के दशक में बनाई गई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली थी। इस फिल्म को उनके भाई मोइनुद्दीन ने लिखा था।

Esmaeel Shroff passes away: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 82 साल के डायरेक्टर के निधन का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। मगर उनके फैंस और करीबी उनके जाने से खासा दुखी है। इस्माइल श्रॉफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय फिल्में बनाई और नाम कमाया था। वह राजेश खन्ना से लेकर राजकुमार जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में बना चुके थे।

Esmaeel Shroff

Esmaeel Shroff

इस्माइल श्रॉफ को सबसे ज्यादा शोहरत 80 के दशक में बनाई गई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली थी। इस फिल्म को उनके भाई मोइनुद्दीन ने लिखा था। इस्माइल को शुरू से ही फिल्मों का शौक था। स्माइल श्रॉफ ने साल 1977 से लेकर 2004 तक कई फिल्में बनाईं। इस बीच उन्होंने 'अगर', 'थोड़ी सी बेवफाई', 'बुलंदी', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'दिल आखिर दिल है', 'झूठा सच', 'लव 86', 'जिद', 'तरकीब' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया था।

End of Feed