Exclusive! Hema Malini Birthday: 75 साल की हुईं ड्रीम गर्ल, कहा- 'काश मैं अमित जी संग दोबारा काम कर पाऊं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 16, 2023, 01:27 PM IST

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) आज 16 अक्टूबर 2023 को 75 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर हेमा मालिनी ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कई खुलासे किए हैं। आइए उनके इस इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) आज 16 अक्टूबर 2023 को 75 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी इस उम्र में भी हमेशा व्यस्त रहती हैं। वह फिल्म में तो फिलहाल बीते काफी समय से नजर नहीं आई हैं, हालांकि एक एमपी के तौर पर अपनी भुमिका निभाने के लिए और परिवार के साथ वक्त बिताने के चलते वह अपने आप को ज्यादातक समय बिजी रखती हैं। आज जब कोई हेमा मालिनी को देखता है, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि आखिर 75 साल की उम्र में भी कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है।

End of Feed