सोशल मीडिया ने सेलेब्स और फैंस के बीच की दूरी को कम कर दिया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ फैंस उन्हें फॉलो करते हैं और उनपर कमेंट पर अपनी राय व्यक्त करते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक और बचपन की फोटोज भी शेयर करते हैं या सामने आ जाती है, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
Bollywood Actor
अब एक एक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो उनके बचपन की है। इस फोटो में वो डेनिम जैकेट और मैंचिंग डेनिम जींस पहने हुए हैं। अंदर उन्होंने ब्लू टीशर्ट पहनी है। क्या आप इस एक्टर को पहचान पाए कि ये कौन है? अगर नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता दें कि ये एक्टर इन दिनों काफी चर्चा में हैं और इनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। क्या अब आपने इन्हें पहचाना?
अगर अब भी आपने इन्हें नहीं पहचाना तो बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि एक्टर रणबीर कपूर है। फोटो में उनके साथ उनकी कजिन बहन करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। करिश्मा ने रणबीर के जन्मदिन के मौके पर ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें बधाई दी।
हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र
मालूम हो कि हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। आलिया और रणबीर जल्द ही पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी और करीब ढाई महीने आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग शेयर की थी।
