Bobby Deol Son Bollywood Debut: बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल (Animal) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर फिल्म रिलीज के बाद लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। एक्टर इंटरव्यूज में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। एक्टर से पूछा गया कि उनके बेटे आर्यमन और धर्म कब तक इंडस्ट्री में एंट्री लेंगे। इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा इंडस्ट्री में आने से पहले अच्छे से ट्रेनिंग लें और खुद पर मेहनत करें।
Bobby Deol (credit pic: instagram)
एक्टर ने आगे बताया कि मेरे छोटे बेटे को फिल्म मेकिंग से जुड़ी हर चीज से प्यार है। बॉबी ने कहा, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है और मेरे बेटे इंडस्ट्री में जरूर आएंगे। अभी मेरा बड़ा बेटा सिर्फ 22 साल का है और छोटा बेटा 19 साल का है। इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें 3 से 4 साल का समय लगेगा।
आर्यमन जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
बॉबी से आगे पूछा गया कि क्या आप भाई सनी देओल की तरह अपने बेटे को लॉन्च करेंगे। इस पर एक्टर ने कहा कि मैंने अभी ऐसा कोई प्लान नहीं किया है। मैं बस चाहता हूं कि आर्यमन खुद पर मेहनत करें। वो NYU Stern से ग्रेजुएट हुआ है। मेरे दोनों बच्चों में अलग-अलग क्वॉलिटीज है। मेरा छोटा बेटे को फिल्म मेकिंग से जुड़ी हर बात में दिलचस्पी है फिर चाहें वो एडिटिंग हो या फिर विजुअल हो। जब हम फिल्म देखते हैं तब वो उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी की बात करता है।
