Bobby Deol-Preity Zinta Reunion: दिवाली के एक हफ्ते पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में जश्न शुरू हो गया है। बीती रात संडे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा( Manish Malhotra) ने शानदार दिवाली पार्टी रखी । जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे। इस धमाकेदार पार्टी में करीना कपूर( Kareena Kapoor) से लेकर रेखा( Rekha) तक सभी स्टार्स नजर आए थे। देर रात हुई इस पार्टी से एक क्लिप निकलकर सामने आई है। जिसमें 90s की पॉपुलर जोड़ी 26 साल बाद साथ नजर आई। जी हां फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक बॉबी देओल ( Bobby Deol) और प्रीति जिंटा( Preity Zinta) को एक साथ देखा गया। जैसे ही प्रीति जिंटा पैपराजी को पोज दे रही थी, तभी वहाँ पर बॉबी देओल आ गए। बॉबी देओल ने प्रीति को देखते ही उन्हें गले लगा दिया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
Image source: Instagram
प्रीति जिंटा ( Preity Zinta) और बॉबी देओल( Bobby Deol) की ये रीयूनियन जमकर वायरल हो रही है। दिवाली पार्टी में बॉबी और प्रीति एक-दूसरे के साथ पोज देते नजर आए। दोनों की इस जोड़ी को देखकर फैंस का भी दिन बन गया। बॉबी देओल इस पार्टी में अपनी पत्नी तान्या मित्तल के साथ पहुंचे थे, वहीं प्रीति जिंटा अकेले पैपराजी को पोज दे रही थी। तभी बॉबी वहाँ पहुँच गए और प्रीति के साथ फोटो क्लिक कराई। दोनों की इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई। ये पॉपुलर जोड़ी, फिल्म 'सोल्जर' में नजर आई थी। इस फिल्म से दोनों ही स्टार्स काफी पॉपुलर भी हुए थे। अब एक बार फिर से इन्हें साथ देखकर लोग अगले प्रोजेक्ट का अनुमान लगा रहे हैं।
फैंस के रिएक्शन
इस वायरल वीडियो और फोटो को देखने के बाद फैंस सोल्जर 2 की डिमांड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 1998 की ही तरह, यह जोड़ी जनता का दिल जीत सकती है। दूसरी तरफ यूजर्स का कहना है कि 26 साल बाद भी दोनों उतने ही खूबसूरत लग रहे हैं। बताते चले कि 1998 में आई फिल्म सोल्जर ने बंपर कमाई की थी। इस फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे। सोल्जर दोनों स्टार्स के करियर का बड़ा ब्रेक बनी थी।
