Bobby Deol की फिल्म बंदर का ट्रेलर इस दिन होगा आउट, फैंस हुए एक्साइटेड

Bandar Release Date: बॉलीवुड के धांसू एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म बंदर के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

Bandar Release Date: बॉलीवुड के धांसू एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी मूवी एनिमल ने तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। अब सभी की नजरें बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर (Bandar) पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म बदंर के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-'धुरंधर 2' की कमर तोड़ देंगी Bobby Deol की ये 5 फिल्में, हड्डियोंकी तरह टूटेगा हर रिकॉर्ड)

bobby deol bandar movie

फिल्म बंदर का ट्रेलर इस दिन होगा आउट (pic credit-bandar film )

फिल्म बंदर का ट्रेलर इस दिन होगा आउट

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल बंदर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की हर नई अपडेट लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल और अनुराग कश्यप पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर और पहला गाना पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुके हैं। टीजर में बॉबी देओल का अलग अंदाज, रेट्रो रॉकस्टार लुक, दमदार विजुअल्स और फिल्म की डार्क दुनिया ने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म की कहानी काफी इंटेंस और रहस्यमयी नजर आ रही है। अब मेकर्स 21 मई को फिल्म का बड़ा और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की दुनिया की और भी गहरी झलक देखने को मिलेगी।

End of Feed