Bobby Deol Son Aryaman Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) में काफी पसंद किया जा रहा है। बॉबी देओल को इस एक्शन अवतार में देख हर कोई दंग रह गया है। फिल्म में बॉबी देओल का कोई डायलॉग नहीं हैं। इसके बावजूद बॉबी देओल का ये कमबैक इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। बॉबी देओल के अलावा फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ बॉबी देओल और तृप्ति के नाम की ही चर्चा हो रही है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।
यह भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर की एनिमल ने उड़ाई आंधी, 400 करोड़ के नजदीक पहुंची फिल्म
बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमल देओल को लेकर बात करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि आर्यमन उनकी तरह बनें। इसके पीछे बॉबी ने कारण भी बताया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
'मेरे लिए जिंदगी मुश्किल रही है'
सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, 'मेरे लिए जिंदगी थोड़ी मुश्किल रही है क्योंकि मैं काफी इमोशनल था। इसी वजह से मैंने आर्यमन को न्यूयॉर्क भेजा। ताकी वो मेरी तरह इमोशनल ना बने और स्ट्रान्ग रहे। मेरे पिता भी मेरे लिए यही चाहते थे।' बता दें कि यह साल धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों के लिए काफी अच्छा रहा है।
