"जब वी मेट" से बॉबी देओल को निकाल फेंका था बाहर, सालों बाद फूटा एक्टर का दर्द, कहा- "मैंने सब कुछ दिया......

Bobby Deol Heartbreak when Shahid Kapoor Replace Him: 2007 में आई हिट रोमांटिक मूवी जब वी मेट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार अभिनेता बॉबी देओल ने इंडस्ट्री का सच बताया है। यह फिल्म उन्हें ऑफर नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने ही इसे बनवाया था।

Bobby Deol Heartbreak when Shahid Kapoor Replace Him: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल( Bobby Deol) हाल ही में अपनी वेब सीरीज आश्रम पार्ट 3 को लेकर चर्चा में बने हुए थे। जिस तरह से एक्टर ने अपने करियर में कमबैक किया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बॉबी देओल ने एनिमल, आश्रम जैसे प्रोजेक्ट्स से अपना विलेन का रूप निखारा है। हालांकि एक समय पर वह रोमांटिक हीरो का रोल करते थे। वह हीरोइन के साथ रोमांस भी करते थे। हाल ही में बॉबी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें जब वी मेट से बाहर निकाल फेंका, जबकि उस फिल्म की आधी तैयारी मैंने ही की थी।

Bobby Deol Heartbreak when Shahid Kapoor Replace Him

बॉबी देओल( Bobby Deol) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हिट मूवी जब वी मेट( Jab We Met) की बात की, यह बात पहले भी कई बार सामने आ चुकी है कि फिल्म पहले बॉबी देओल ( Bobby Deol) को ऑफर हुई थी। हालांकि अब जाकर अभिनेता ने असली बात शेयर की है। बॉबी देओल ने बताया कि मैंने इम्तियाज़ अली( Imtiaz Ali) से कहा था कि मेरे लिए एक रोमांटिक कहानी लिखो, तब यह फिल्म निकलकर आई थी, जिसका बाद में नाम रखा। फिल्म बनाने के लिए मैंने अस्टविनायक प्रोडक्शन हाउस के निर्माताओं से बात की। फिल्म के लिए मैंने प्रीति जिंटा( Priety Zinta) को भी अप्रोच किया था, हालांकि उन्हें स्क्रिप्ट कम पसंद आई थी। उसके बाद मेकर्स ने करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) से बात की लेकिन उन्हों भी इसे रिजेक्ट कर दिया। बाद में जब मुझे बताए बिना ही शाहिद कपूर और करीना को कास्ट कर लिए गया और शूटिंग भी शुरू हो गई, तब बहुत बुरा लगा था।

End of Feed