89 की उम्र में Dharmendra कर रहे हैं कड़ी मेहनत, पिता की फिटनेस देख इम्प्रेस हुए बॉबी-ईशा

Bobby-Esha React on Dharmendra Fitness: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में फिजियोथेरेपी क्लास लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र खुद को फिटनेस रखने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वीडियो देख धर्मेंद्र के बच्चों बॉबी-ईशा ने भी रिएक्शन दिया है।

Bobby-Esha React on Dharmendra Fitness: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) कई दशकों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र का बड़ा योगदान रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र ने जिम से एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी फिटनेस देखकर लोगों ने खूब तारीफ की थी। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को लेकर बेहद एक्टिव रहते हैं। पिता धर्मेंद्र की फिटनेस देखने के बाद उनके बच्चों बॉबी देओल (Bobby Deol) और ईशा देओल (Esha Deol) ने भी रिएक्शन दिया है।

Bobby-Esha React on Dharmendra Fitness

फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं धर्मेंद्र

गुरुवार को 89 साल के धर्मेंद्र ने अपने फिजियोथेरेपी सेशन का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से धर्मेंद्र अपने फैन्स को स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने फिजियोथेरेपी क्लास की एक झलक दिखाई। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं फिट और ठीक रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। योगा, एक्सरसाइज और अब फिजियोथेरेपी। मैं अपने फिजियोथेरेपिस्ट प्रिय अमित कोहली का आभारी हूं। आप सभी को प्यार, अपना ख्याल रखें।'

End of Feed