बिहार की महिलाओं पर जोक करना पड़ा भारी, कॉमेडियन Yash Maheshwari के खिलाफ FIR की मांग

छठ पूजा और बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर जोक करने से कॉमेडियन यश माहेश्वरी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा नेता ने FIR की मांग की है। वहीं, यश ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

आजकल लोग कॉमेडी के नाम पर कुछ भी बोल देते है। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यश महेश्वरी ने बिहार की माहिलाओं पर जोक किया है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता रितु जायसवाल ने कॉमेडियन के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग कर दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-451 करोड़ी 'Hanuman Ansh' के एक्टर की फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान, इतने कम पैसों में किया गुजारा)

Yash Maheshwari

बिहार की महिलाओं पर जोक करना पड़ा भारी (pic credit-twitter)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यश माहेश्वरी का कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'Morally Questionable | Standup Comedy' नाम से अपलोड किया था। हालांकि, अब यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है और वह दिल्ली-NCR में अपने शो कर रहे हैं। वायरल वीडियो में यश छठ पूजा के दौरान बिहार की शादीशुदा महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर जोक करते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने बिहार की महिलाओं और उनके पतियों को लेकर भी ऐसा कमेंट किया, जिसे कई लोगों ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग अब यश को फटकार लगा रहे हैं।

End of Feed