Bipasha Basu ने पहली बार दिखाया बेटी 'देवी' का नूरानी चेहरा, फैंस ने बताया मां की हूबहू कॉपी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 10:10 AM IST

Bipasha Basu daughter Devi first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पहली बार अपनी बेटी देवी (Devi) की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलेब्स भी देवी के फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिपाशा बुस ने शेयर की बेटी देवी के पहली फोटो।
  • देवी की फोटो देख सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार।
  • कई सितारे भी देवी की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

Bipasha Basu daughter Devi first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पहली बार अपनी बेटी देवी (Devi) की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद पहली बार उमकी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। अभी तक बिपाशा ने अपनी बेटी को जमाने से छिपा कर रखा हुआ था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी काफी प्यारी लग रही है। टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, देवी की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। बिपाशा की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर देवी, बिपाशा की तरह दिखती है या करण की तरह। इस बीच कई फैंस का मानना है कि देवी के अंदर अपनी मां बिपाशा की छवि नजर आ रही है। आइए एक बार देवी की फोटो पर नजर डालते हैं।

Bipasha Basu daughter Devi

Bipasha Basu daughter Devi

बिपाशा ने दिखाया 'देवी' का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। शादी के लगभग 6 साल बाद बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया था। करण और बिपाशा के बेटी देवी का जन्म बीते साल 12 नवंबर 2022 को हुआ था। जन्म के बाद से ही फैंस देवी का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब जन्म के करीब 5 महीने बाद बिपाशा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

End of Feed