Bipasha Basu React on Mika Singh Allegation: हाल ही में गायक मीका सिंह( Mika Singh) ने बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) को लेकर एक बयान दिया था जो खूब वायरल हो रहा है। मीका ने बताया था कि वह बिपाशा बसु के साथ एक फिल्म बना रहे थे, जिसका खर्चा 10 करोड़ बढ़ गया, बिपाशा की वजह से। मीका सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा था कि बिपाशा बहुत ड्रामा करती है, यही कारण है कि उन्हें इतने सालों से काम नहीं मिल रहा। अब इस बयान के बाद बिपाशा बसु का रिएक्शन आया है। उन्होंने स्टोरी शेयर कर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर पता चल रहा है कि वह उन्होंने मीका के लिए ही लिखा है
मीका सिंह( Mika Singh) ने बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) को ड्रामा करने वाली एक्ट्रेस कहा और बताया कि उनकी वजह से 'डैन्जर्स' का खर्चा 10 करोड़ बढ़ गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। मीका ने कहा कि बिपाशा के सेट पर बहुत नखरें होते थे, उन्होंने अपने पति के साथ रूम शेयर करने से मना कर दिया था। अब इसके जवाब में बिपाशा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें लिखा है ' टॉक्सिक लोग समस्या खड़ी करते हैं, हल्ला करते हैं और परेशानी करते हैं। वह दूसरों पर उंगली उठाते हैं और खुद की जिम्मेदारी से भागते हैं' इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा ऐसे लोगों से और नकारात्मकता से दूर रहें, भगवान सबका भला करे, दुर्गा दुर्गा। इस पोस्ट को लोग मीका से जोड़कर देख रहे हैं।
बताते चले कि मीका सिंह ने भूषण पटेल के साथ डैन्जरस को-प्रोड्यूस की थी। फिल्म में बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में थे। यह वेब-सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।
