Bipasha Basu Comeback : फिल्म अजनबी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बसु( Bipasha Basu) ने 2 दशकों से अधिक के अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। करण सिंह ग्रोवर( Karan Singh Grover) से शादी करने के बाद अभिनेत्री ने पिछले साल अपने पहले बच्चे, बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। जिसके बाद वह लम्बे समय से पर्दे से गायब है. बिपाशा को आखिरी बार मिनिसरीज डेंजरस में देखा गया था, जो 2020 में रिलीज़ हुई थी। अब उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री अभिनय में वापस आने के लिए तैयार है, और उन्होंने हाल ही में अपनी वापसी के बारे में भी संकेत दिया है।
लेटेस्ट इंटरव्यू में बात करते हुए बिपाशा बसु ने एक बार फिर कैमरे का सामना करने के बारे में संकेत दिया. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी देवी ने आखिरकार घर से निकलने की इजाज़त दे दी है। हालाँकि मैंने लम्बे समय से बहाने बनाते हुए इसे टालने की कोशिश की है, लेकिन मुझे एक्टिंग से प्यार है और मैं लम्बे समय तक इससे दूर नहीं रहना चाहती। उन्होंने आगे बताया कि मैं अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मों में वापस जाने के लिए तैयार हैं। “मैं बहुत जल्द फिल्मी दुनिया में वापस आने वाली हूँ , मुझे लगता है कि मेरी बेटी मुझे ऐसा करने की इजाजत देगी,'' बिपाशा ने आगे कहा कि वह अभी भी अपने काम और अपने बच्चे के बीच संतुलन बनाना सीख रहीं है।
बिपाशा की फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर हॉरर फिल्म अलोन में देखा गया था। यह 2015 में रिलीज हुई थी और इसमें वह करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं.
