सुशांत सिंह राजपूत की याद में Abhishek Kumar ने लिखी शायरी, पोस्ट देख भड़के फैंस ने बताया 'झूठा हमदर्द'

Abhishek Kumar Post on Sushant Singh Rajput: बिग बॉस 17 रनर अप अभिषेक कुमार ने हाल ही में दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए दिल भरी शायरी लिखी है। एक्टर ने खुद को सुशांत के सपनों पर चलने वाला बताया है। उनकी इस बात पर फैंस अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Abhishek Kumar Post on Sushant Singh Rajput: बिग बॉस 17 ( Bigg Boss 17) फेम और उडारियाँ स्टार अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपनी पोस्ट से वह फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं, जब से वह बिग बॉस 17 के रनर अप बने हैं तभी से फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्हें भरपूर प्यार मिला था वहीं अब एक बार फिर अभिषेक कुमार चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने आज सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए शायरी लिखी है। जिसे देखकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Abhishek Kumar Post on Sushant Singh Rajput

हाल ही में अभिषेक कुमार ने अपने ट्विटर ( अब एक्स) अकाउंट पर दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए शायरी लिखी। उन्होंने आधी रात को सुशांत को याद करते हुए लिखा-'आज फिर तेरा नाम मेरी जुबान पर आया है, भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है, तुझे देखकर आज भी आगे बढ़ रहा हूं। तेरे सपनों को जो मैंने अपना बनाया है। इस शायरी को पोस्ट करते हुए अभिषेक ने लिखा "हमेशा के लिए हमारे दिल में" । इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए, कोई अभिषेक की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

End of Feed