कब रिलीज होगी Kartik Aaryan-Sreeleela की मूवी? भूषण कुमार ने दिया अपडेट

Kartik Aaryan Movie Update: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन की अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर अहम जानकारी दी है।

Kartik Aaryan movie update: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। कार्तिक आर्यन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में नागजिला से लेकर 'भूल भुलैया 4' तक के नाम शामिल है। इसके अलावा सभी लोग कार्तिक की अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan ग्रीस की इस हसीना को कर रहे हैं डेट? गोवा से वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल संग फोटो; खूब लग रहे हैं कयास)

kartik aaryan movie

भूषण कुमार ने दिया अपेडट (pic credit-instagram)

भूषण कुमार ने दिया अपेडट

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला नजर आएंगी। लंबे समय से फिल्म की रिलीज और शूटिंग को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। अब टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। Showsha से बातचीत में कि भूषण कुमार ने बताया कि अनुराग बसु की यह फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फिल्म का काम अंतिम चरण में है और अब मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट तय करेंगे। इससे साफ है कि दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।

End of Feed