'द रॉयल्स 2' से बाहर होते ही वकील का किरदार निभाएंगी Bhumi Pednekkar, इस जगह की जाएगी

Bhumi Pednekar's Next is Courtroom Drama: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें उन्हें वकील के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की जाएगी।

Bhumi Pednekar's Next is Courtroom Drama: बीते साल भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को ईशान खट्टर के साथ वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था। यह सीरीज दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। वहीं दूसरी ओर कईयों यह सीरीज ओके-ओके टाइप लगी। अब भूमि पेडनेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 'द रॉयल्स 2' (The Royals 2) को करने से इनकार दिया है। इस सीरीज से बाहर होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मगर अच्छी बात यह है कि भूमि पेडनेकर को उनके अगले प्रोजेक्ट में एक वकील की भूमिका में देखा जाएगा।

Bhumi Pednekkar

भूमि पेडनेकर को मिली नई फिल्म (Pic Credit: Instagram)

वकील के रोल में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक भूमि पेडनेकर अब अलग तरह के किरदार निभाने के बारे में सोच रही है, जो ज्यादा डार्क, बारीकी वाले और ट्विस्ट टाइप के हों। 'दलदल' में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के बाद भूमि पेडनेकर ने जो मूवी साइन की है, उसमें वह एक वकील की भूमिका निभाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी वह 2019 की फिल्म 'बाला' में एक वकील का किरदार निभा चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Cast Fees: थलापति विजय ने मारी डबल सेंचुरी, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी 'इत्तु सी' फीस)

End of Feed