Bhool Bhulaiyaa 4: अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ लेकर आएंगे अनीस बज्मी !! ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी

Akshay-Kartik in Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी खबर निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार को फिल्म 'भूल भुलैया 4' में कास्ट करने की बड़ी प्लानिंग की है। चौथे पार्ट में दोनों एक्टर्स एक-साथ नजर आ सकते हैं।

Akshay-Kartik in Bhool Bhulaiyaa 4: साल 2012 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव का किरदार निभाया था तो मंजुलिका के रोल में विद्या बालन नजर आई थीं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लगभग 15 सालों के बाद इसका दूसरा पार्ट यानी 'भूल भुलैया 2' को बनाया गया, जिसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ली। इसके बाद 'भूल भुलैया 3' में भी कार्तिक आर्यन ही लीड रोल में नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अनीस बज्मी फिल्म 'भूल भुलैया 4' में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Kartik-Akshay in Bhool Bhulaiyaa 4

Pics Credit: IMDb

'भूल भुलैया 4' में दिखेगी अक्षय-कार्तिक की जोड़ी

ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया, 'अनीस बज्मी अब 'भूल भुलैया 4' के लिए अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार को उनकी आइकॉनिक पोशाक में देखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन भी अपनी ब्लैक आउटफिट में दिखाई देंगे।' इस खबर ने दोनों स्टार्स के फैन्स के बीच एक हलचल पैदा कर दी है। फैन्स भी अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को एक-साथ बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed