Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ हुआ रिलीज, विक्रांत सिंह राजपूत और शिल्पी राज की जोड़ी मचा रही धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:03 PM IST

Vikrant singh rajput Bhojpuri Latest Song 2022 Release watch video: विक्रांत सिंह राजपूत का भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है। यह गाना आम भोजपुरी गानों से अलग है। इसमें विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की केमेस्ट्री बेहद अतरंगी है, जो गाने को भी अतरंगी बना देती है।

Vikrant singh rajput bhojpuri Song Out: नच बलिए, बिग बॉस, विद्या, अगर तुम ना होते फेम अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज ने आवाज दी है। एक गाना एक अलग जोनर का ही है। गाने में सेलिब्रेशन मस्ती और गोवा के बीच प्रमुख आकर्षण हैं। यह गाना आम भोजपुरी गानों से अलग है। इसमें विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की केमेस्ट्री बेहद अतरंगी है, जो गाने को भी अतरंगी बना देती है। यह गाना आपको बॉलीवुड गानों की याद दिलाने वाली है।

bhojpuri Song

bhojpuri Song

मिनी लाइव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिए पहली बार भोजपुरी म्यूजिक में गोवा और उसके खूबसूरत नज़रों की एंट्री हुई है। भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए यह एक नया अनुभव होने वाला है। यही वजह है कि इस गाने को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत बेहद एकसाईटेड हैं। वे कहते हैं कि नए फ्लेवर और कलेवर का है हमारा गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’, जिसे जरूर देखें। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इंटरटेनमेंट का नया अंदाज देगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश हमेशा से रही है कि मैं स्टीरिओ टाइप चीजों से अलग काम करूं। यही वजह है कि टीवी हो या फिल्म या फिर म्यूजिक, मैं हर जगह क्रिएटिव काम करना पसंद करता हूँ। आप मेरे इस गाने को ही देख लीजिए। आपको यकीनन पसंद आने वाली है।

End of Feed