KRK ने उड़ाया वरुण धवन की Bhediya का मजाक, बोले 'ये मूवी नहीं, डायरेक्टर के दिमाग की....'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 25, 2022, 02:40 PM IST

Bhediya Movie Review; KRK on Bhediya: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को लेकर लोगों का मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है। फिल्म को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस बीच एक्टर केआरके का भी भेड़िया पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फिल्म को केवल 1 स्टार ही दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म भेड़िया पर आया केआरके का रिव्यू।
  • केआरके ने फिल्म को केवल 1 स्टार दिया है।
  • दर्शकों का भी फिल्म को लेकर मिक्स रिव्यू आ रहा है।

Bhediya Movie Reaction: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को आज 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनॉन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म भेड़ियों एक औसत मूवी है। जिसकी कहानी एक वक्त पर आकर काफी उबाऊ हो जाती है। इस बीच अब एक्टर कमाल आर खान, KRK ने भी भेड़िया पर अपना रिव्यू शेयर किया है। केआरके ने फिल्म को केवल एक स्टार देते हुए बेहद खराब बताया है।

KRK on Varun Dhawan Film Bhediya

KRK on Varun Dhawan Film Bhediya

‘ये लोग ऑडियंस को पागल समझते हैं’

केआरके ने ट्वीट के जरिए भेड़िया के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। केआरके ने लिखा, ‘क्या ही बोलूं मैं भेड़िया के बारे में, यह एक फिल्म नहीं है बल्कि डायरेक्टर के दिमाग की खुराफात है। फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन यह लोग ऑडियंस को पागल बनाने में लगे हुए हैं। उन्हें सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है। आ थू, मैं भेड़िया को 1 स्टार दूंगा’। केआरके के इस रिव्यू के साथ ही फिल्म देखकर आने वाले कई फैंस का भी यही मानना है कि फिल्म को स्क्रीन पर सही तरह से प्रदर्शित करने में डायरेक्टर चूक गए हैं।

End of Feed