Delhi CM Reviews Bharat Bhhagya Viddhaata: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) 12 जून को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को बड़े परदे पर पेश करने से पहले मेकर्स ने देश की राजधानी दिल्ली में 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इस फिल्म को देखने आईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत स्टारर की जमकर तारीफ की। इस मूवी से प्रभावित होकर रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहानी को दमदार बताया और इसे दिल्ली में टैक्स-फ्री करने की बात कही। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yash की 'Toxic' को किया जाएगा रीशूट !! टीम ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'भारत भाग्य विधाता' का किया रिव्यू (Pic Credit: Rekha Gupta/X)
रेखा गुप्ता को पसंद आई 'भारत भाग्य विधाता'
मेकर्स ने 9 जून यानी मंगलवार को दिल्ली में कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इस स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग, राजनीतिक नेता और कई गेस्ट मौजूद थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी फिल्म देखने आई थीं। स्क्रीनिंग के बाद रेखा गुप्ता ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे शानदार बताया और कहा कि फिल्म में साहस, बलिदान और इंसानियत को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने जा रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 5: मंगलवार को वरुण धवन स्टारर ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़)
रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर कंगना रनौत और टीम के साथ कई पिक्स भी शेयर की हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए दिल्ली की सीएम ने लिखा, 'प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। कंगना जी का प्रभावशाली अभिनय फिल्म के भाव और संदेश को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करता है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य के मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।'
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान नर्सों और वॉर्ड बॉयज की कहानी बताती है। कंगना रनौत एक स्टाफ नर्स का रोल कर रही हैं। वे एक ऐसे स्वास्थ्यकर्मी को दिखाती हैं जिनका योगदान अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा देय, प्रिया बेडे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका आघाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं। मनोज तापड़िया ने यह फिल्म डायरेक्ट की है।
