करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज, यूजर्स बोले- थोड़ी तो शर्म करो

Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ के मौके पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान खान-ऐश्वर्या राय के 'हम दिल दे चुके सनम' से जुड़ी तस्वीर शेयर की, जिसे देख लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ की धूम बीते दिन भारत के कई राज्यों में देखने को मिली। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स में भी करवा चौथ के त्योहार पर उत्साह नजर आया। कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। करवा चौथ के इस खास मौके पर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम भंसाली प्रोडक्शन्स ने एक पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। लोगों ने इस पोस्ट के लिए टीम को लताड़ना भी शुरू कर दिया। दरअसल, करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के 'हम दिल दे चुके सनम' से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने तीसरी पत्नी Gauri Spratt के साथ मनाया पहला करवा चौथ, हाथों में हाथ डालें नजर आया कपल

Karwa Chauth पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने करवा चौथ पर सबको शुभकामनाएं भी दीं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ये फोटो 'हम दिल दे चुके सनम' के करवा चौथ सेलिब्रेशन की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या राय का किरदार यानी नंदिनी, समीर यानी सलमान खान की बाहों में नजर आया। पोस्ट को शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन्स ने कैप्शन में लिखा, "कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना। करवा चौथ की शुभकामनाएं।" संजय लीला भंसाली की टीम ने इस पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को टैग भी किया। इस पोस्ट को देख कई यूजर्स ने खिल्ली उड़ाई और टीम की हिम्मत पर हैरानी जताई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार

    End of Feed