SCOOP: 'भागम भाग 2' की शूटिंग में होगी देरी, वजह बनी अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5'

Bhagam Bhag 2 Shoot Will Delayed: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करने के लिए 18 दिन तय किये हैं। इस मूवी की वजह से अब फिल्म 'भागम भाग 2' की शूटिंग में देरी हो सकती है।

Bhagam Bhag 2 Shoot Will Delayed: अक्षय कुमार बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके हाथों में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों खबरें आई थी कि अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी ने अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' के लिए फाइनल किया है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) भी चर्चा में बनी हुई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भागम भाग 2' की शूटिंग शुरू होने में अब देरी हो सकती है।

Akshay Kumar

Pic Credit: Instagram

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार मार्च के लास्ट में 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस मूवी के लिए उन्होंने 18 दिन तय किए हैं। 'गोलमाल 5' की शूटिंग में लग भाग 18 दिनों तक अक्षय कुमार बिजी रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य के बीच कानूनी विवाद के चलते 'भागम भाग 2' बीच में अटक गई है। अब रिपोर्ट बता रही हैं कि फिल्म की शूटिंग तय समय पर शुरू होगी। (इसे भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा, मेकर्स ने डील की फाइनल)

End of Feed