Arjun Das on Farhan Akhtar Don 3: फिल्म डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लीड रोल में कास्ट किए जाने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट पर फैंस की नजर बनी हुई थी। हालांकि, अब रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई है। इसी बीच तमिल एक्टर अर्जुन दास (Arjun Das) ने खुलासा किया है कि वो भी कभी ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने की बातचीत में थे। अर्जुन ने बताया कि उनकी फरहान अख्तर से मुलाकात भी हुई थी और फिल्म को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई थी।
फिल्म डॉन 3 को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद
अर्जुन दास को ऑफर हुआ था रोल?
फिल्म डॉन 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्टर अर्जुन दास का अभी का दिया इंटरव्यू है। News18 से बातचीत में अर्जुन दास ने डॉन 3 में कास्ट किए जाने की खबरों पर बात की और बताया कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर फरहान अख्तर से मिले भी थे। अर्जुन ने कहा, 'मैं बहुत, बहुत खुशकिस्मत था कि मुझे फरहान सर का फोन आया। हम मिले भी थे, हमने इस बारे में बात भी की थी, लेकिन दुर्भाग्य से अब ऐसा नहीं हो रहा है। लेकिन मैं उम्मीद कर रहा हूं और उम्मीद है कि मुझे जल्द ही फरहान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि वो सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। तो हां, मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोलना चाहता। ये होना था, लेकिन अब नहीं हो रहा है।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन Smit Machhar की बहादुरी के दीवाने हुए Salman Khan, दिल से की तारीफ
हिंदी फिल्म में आएंगे नजर
डॉन 3 (Don 3) में अर्जुन दास का काम करना अब नहीं हो रहा है, वहीं वो जल्द ही एक हिंदी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने एक हिंदी फिल्म पूरी कर ली है। यह अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है, इसलिए हां, मुझे नहीं पता कि ये कब रिलीज होगी।' अर्जुन दास के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
