Bade Miyan Chote Miyan title track: बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म छोटे मियां, बड़े मियां का टाइटर ट्रैक दर्शकों के सामने पेश किया है, जिसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस गाने में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो भी दर्शक इस गाने को देख रहे हैं, उनका कहना है कि अक्की और टाइगर में बिल्कुल केमिस्ट्री नहीं है। 90 के दशक में जब बड़े मियां, छोटे मियां रिलीज हुई थी, तो उसमें गोविंदा और बिग बी की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था। लोगों का कहना है कि अक्षय-टाइगर की केमिस्ट्री बिग बी-गोविंदा की केमिस्ट्री के सामने पानी कम चाय है।
बड़े मियां, छोटे मियां टाइटल ट्रैक का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं लोग
जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, तब से ही लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अली अब्बास जफर ने टाइगर-अक्षय के साथ मिलकर इतने मशहूर गाने को बर्बाद कर दिया है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया है, 'इतना ही खराब गाना बनाना था तो कोई और गाना चूज कर लेते... बड़े मियां, छोटे मियां का गाना क्यों बर्बाद किया।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'इन दोनों के बीच में बिल्कुल भी केमिस्ट्री नहीं है। कहां से ये दोनों बड़े मियां, छोटे मियां लग रहे हैं।'
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है, जो टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बना चुके हैं। वैसे आप बड़े मियां, छोटे मियां देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
