Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar-Tiger Shroff की मूवी में हुई Sonakshi Sinha की एंट्री

Sonakshi Joins Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा लम्बे वक्त से मसाला एंटरटेनर फिल्मों से दूर थीं। हालांकि अब उन्होंने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां जॉइन कर ली है। काफी समय के बाद दर्शकों को अक्षय-सोनाक्षी की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी।

Sonakshi Joins Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां, छोटे मियां की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, जिसे डायरेक्टर अली अब्बास जफर बना रहे हैं। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर्स में से एक होगी, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक्शन करते दिखाई दिए थे। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की हीरोइनों को लेकर भी कई सारी बातें हो रही हैं। दर्शक यह जानने को मजबूर हैं कि बड़े मियां छोटे मियां में कौन-कौन सी अदाकाराएं अक्की-टाइगर के साथ दिखाई देंगी।

Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar-Tiger Shroff की मूवी में हुई Sonakshi Sinha की एंट्री

Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar-Tiger Shroff की मूवी में हुई Sonakshi Sinha की एंट्री

लेटेस्ट बज की मानें तो बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो गई है। सोनाक्षी सिन्हा ने पिंकविला से बात करते हुए इस खबर पर पक्की मुहर भी लगा दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'मैं बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है। यह टाइगर के साथ मेरी पहली मूवी होगी। अली अब्बास जफर कमाल के डायरेक्टर हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि बड़े मियां छोटे मियां ब्लॉकबस्टर रहेगी। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस मूवी को थिएटर में देखें और जमकर एन्जॉय करें।'

End of Feed