Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म में हुई Manushi Chillar की धांसू एंट्री

Manushi Chillar in Bade Miyan Chote Miyan: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का हिस्सा बनने से पहले मानुषी छिल्लर को अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था।

Manushi Chillar in Bade Miyan Chote Miyan: मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) ने अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मानुषी और अक्षय के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार 'सम्राट पृथवीराज' के बाद अब मानुषी छिल्लर के हाथ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) लगी है।

Manushi Chillar

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मानुषी छिल्लर अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि मानुषी की एंट्री को लेकर मेकर्स को ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ की फिल्म में तीन अदाकराएं लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म अगले दो महीनों में फ्लोर पर जाएगी। अक्षय कुमार की फिल्म में मानुषी को एक बार फिर देखने के लिए दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं।

End of Feed