Republic Day 2024: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने हाथ में तिरंगा लिए दी गणतंत्र दिवस की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2024, 11:23 AM IST

Republic Day 2024: बॉलीवुड स्टार्स गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। इस बीच बड़ें मियां छोटे मियां में लीड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी वीडियो शेयर कर फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Republic Day 2024: बॉलीवुड स्टार्स गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। इस बीच बड़ें मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) में लीड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी वीडियो शेयर कर फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में तिरंगा लिए समंदर किनारे भागते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता फिलहाल जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।

End of Feed