गाउन पहनने पर ट्रोल हुए इरफान खान के बेटे बाबिल, यूजर्स बोले- 'टाउन का नया रणवीर सिंह'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 03:14 PM IST

Babil Khan trolled for his look at Abu Jani and Sandeep Khosla fashion event: इरफान खान के बेटे बाबिल खान को अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन इवेंट में वैन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया था। वीडियो में उन्हें गाउन और जैकेट में ग्रेसफुल लुक में देखा जा सकता है।

Babil Khan look for fashion event: पॉपुलर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने कल रात मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया। अबू जानी और संदीप खोसला अपनी फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का प्रीमियर रखा, जिसके लिए सितारों से सजे एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की और इस दौरान इवेंड में अपना बेस्ट फैशन पेश किया। कई पॉपुलर नाम इस इवेंट में लाइमलाइट चुराते नजर आए। इस दौरान इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आए।

babil khan

बाबिल खान को इस इवेंट में एक काले रंग की जैकेट के साथ एक मल्टी कलर का गाउन पहने देखा गया, जिस पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई थी। हालांकि बाबिल के इस लुक की कई लोगों ने जमकर सराहना की। वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक की आलोचना करने का फैसला किया। उन्हें इस लुक के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि बाबिल के लुक की तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है। साथ ही उनको इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद से भी जोड़ा जा रहा है।

End of Feed