Babil Khan angry Poonam Pandey: एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्होंने ऐसा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था। सेलेब्स को पूनम का ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस को उनकी इस घटिया हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी पूनम की क्लास लगाते हुए सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया है। बाबिल ने सोशल मीडिया पर पूनम को जमकर सुनाया है।
Babil Khan slammed Poonam Pandey (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Black Ott Released: 19 साल बाद Ott पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन-रानी मुखर्जी की 'ब्लैक', जानें कहां देख सकते हैं फिल्म
बाबिल ने लिखा, मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे ने अपने निधन के बारे में क्या बकवास की थी। लेकिन ये गलत है। मैं इन चीजों के बारे में ध्यान नहीं देने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। जागरूकता फैलाई जा सकती है। लेकिन मौत के फर्जी बयान में कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर समाज के रूप में हम भरोसा करें। उन्होंने कहा, लंबी कहानी को छोटे में कहें तो ये कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे घटिया तरीका था। कृप्या करें कैंसर अवेयरनेस के साथ कोई बकवास ना करें।
बाबिल ने पूनम पांडे को लगाई लताड़
बाबिल के पहले पूजा भट्ट, मुनव्वर फारुकी, अली गोनी, प्रिंस नरुला समेत कई सितारों ने पूनम की इस हरकत पर उन्हें खरी- खोटी सुनाई। लोग इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। दरअसल पूनम की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस की मौत हो गई है। इस खबर को जानने के बाद किसी को यकीन नहीं हुआ। एक दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, मैं जिंदा हूं। ये सब मैंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
