Baatein Dil Se में मीका सिंह खोलेंगे जिंदगी के राज, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस

Baatein Dil Se:‘बातें दिल से’में अब मीका सिंह की एंट्री होने वाली है। टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के शो का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें मीका सिंह अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में अब तक कई बड़ी हस्तियां नजर आ चुकी हैं। इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मनोज मुंतशिर तक के नाम शामिल हैं। अब इस शो में मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुनाते नजर आएंगे। हाल ही में शो का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें मीका सिंह अपने बेबाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'मैं अपने पिता की तरह नहीं होना चाहता...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा)

akshay kumar (8)

'बातें दिल से' पॉडकास्ट का टीजर आउट (pic credit-baatein dil se teaser)

'बातें दिल से' पॉडकास्ट का टीजर आउट

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ मिका सिंह के इस पॉडकास्ट का टीजर सामने आ गया है। इसमें मिका काफी बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह शो में बुलाए जाने पर नविका कुमार का शुक्रिया अदा करते हैं और इशारा करते हैं कि इस बातचीत में उनकी जिंदगी से जुड़े कई विवादों और अनसुनी बातों पर चर्चा होगी। अपने मजाकिया अंदाज में मिका दर्शकों से पहले ही माफी मांगने की बात भी कहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस एपिसोड की शूटिंग मिका सिंह के फार्महाउस पर हुई है। यहां वह अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों, दोस्तों और मनोरंजन जगत में अपने सफर से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

End of Feed