Baatein Dil Se: 'मैं डर जाता हूं' केएल राहुल का लाइव मैच देखने पर Suniel Shetty का रिएक्शन, सुनाया पुराना किस्सा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 08:12 AM IST

Suniel Shetty on KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अभी हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से में अपने दमाद केएल राहुल के लेकर कई खुलासे किए।

Suniel Shetty on KL Rahul: एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इसी बीच सुनील शेट्टी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में अपने दामाद और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। सुनील ने बताया कि राहुल का मैच टीवी पर लाइव देखना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं होता। तो चलिए जानते हैं सुनील शेट्टी ने क्या बोला है।

Baatein Dil Se Suniel Shetty on KL Rahul

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को लेकर कही ये बात (Image Source: Times Now/ KL Rahul Instagram)

सुनील शेट्टी ने कही ये बात

सुनील शेट्टी ने बातें दिल से में नाविका कुमार से बातचीत के दौरान बताया कि एक समय वो भी क्रिकेट खेलते थे। उनका कहना था कि अगर उस दौर में राजनीति इतनी ज्यादा न होती, तो शायद वो भी क्रिकेट में आगे बढ़ सकते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेलता था, लेकिन उस समय काफी राजनीति थी। अब आईपीएल आने के बाद खिलाड़ियों के लिए कई नए मौके खुल गए हैं।' सुनील ने ये भी बताया कि अब वो केएल राहुल का मैच स्टेडियम में बैठकर देखने से बचते हैं। उन्होंने कहा, 'जब राहुल खेलते हैं तो मैं इतना घबरा जाता हूं कि लाइव मैच ही नहीं देखता। बाद में सिर्फ हाइलाइट्स देख लेता हूं। बहुत ज्यादा टेंशन हो जाती है। मुझे लगता है कि जब मैं मैच नहीं देखता, तब वो अच्छा खेलता है। इसलिए मैंने स्टेडियम जाना भी छोड़ दिया है। वरना मैं हर मैच में सामने खड़ा होकर चिल्लाता रहता। अब तो डर के मारे दूर ही रहता हूं।' उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया। सुनील ने बताया कि एक बार वह अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने गए थे। दोनों फ्रंट में खड़े थे। जैसे ही वो माना से बात करने के लिए पीछे मुड़े, उसी वक्त राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद वह पूरे मैच के दौरान अंदर जाकर बैठ गए और आखिर तक बाहर नहीं निकले। हालांकि कैमरों ने उन्हें फिर भी कैद कर लिया।

End of Feed