बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। हाल ही में वह टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान नवाज ने अपने पिता, अपने संघर्ष और सफलता से जुड़ी कई बातें खुलकर बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि पिता की नाकामी ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने और कुछ बड़ा करने के लिए कैसे प्रेरित किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा (baatein dil se podcast)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा
'बातें दिल से' पॉडकास्ट के दौरान जब टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने नवाजुद्दीन से पूछा कि उनके घर के बाहर ‘नवाब’ लिखा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि ‘नवाज’ और ‘नवाब’ के बीच की दूरी तय करना कितना मुश्किल रहा होगा। आप मुजफ्फरपुर से निकलकर यहां तक पहुंचे, तो यह सफर आपके लिए कितना मुश्किल था? इस पर नवाजुद्दीन ने बताया कि ‘नवाब’ उनके पिता का नाम था। उन्होंने कहा कि उनके पिता गांव में किसान थे और ज्यादा सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कई काम किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। नवाजुद्दीन ने कहा कि वह अपने पिता की तरह जिंदगी में असफल नहीं होना चाहते थे। इसी सोच ने उन्हें आगे बढ़ने और मेहनत करने की हिम्मत दी। नवाजुद्दीन ने बताया कि उनके अंदर हमेशा यह बात थी कि एक दिन वह सफल होकर अपने पिता को जरूर दिखाएंगे। हालांकि, अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने घर का नाम ‘नवाब’ रखा है, ताकि उनके पिता का नाम हमेशा उनके साथ और उनकी जिंदगी का हिस्सा बना रहे।
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’, सलमान खान के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ और शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ में काम किया है। तीनों खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करके अच्छा लगता है।”सलमान खान के साथ काम करने को लेकर नवाजुद्दीन ने कहा, “बिल्कुल, सलमान भाई के साथ काम करने में बहुत मजा आता है, क्योंकि उनका माहौल काफी हल्का-फुल्का रहता है।'
