Ayushmann Khurrana Thankfull Post for Fans: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और यह दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हॉरर यूनिवर्स की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को भी सराहना मिल रही है। हाल ही में एक्टर ने अपने परिवार के साथ एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला नोट भी लिखा है। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि किस तरह उनका परिवार एक फिल्म के सक्सेस होने का इंतजार कर रहा था।
Image Source: Instagram
आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका पूरा परिवार साथ में बैठा नजर आ रहा है। अपारशक्ति खुराना से लेकर ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) तक हर कोई हाथ जोड़कर पूजा कर रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, "इस परिवार ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ देखा है। थामा की सफलता एक खूबसूरत रोशनी की तरह आया है, जो यहां पर मौजूद सभी बच्चों और बुजुर्गों की प्रार्थनाओं का परिणाम है। आयुष्मान भव:... मेरे पिताजी, जब भी मैं उनके पैर छूता था, तो यही कहते थे। जब परेश जी ने फिल्म में आयुष्मान भव: कहा, तो ऐसा लगा जैसे मेरे पिता, मेरे अभिभाव ने मुझे आशीर्वाद दिया हो।
मेरे परिवार, मेरे दिवंगत पिता और दर्शकों ने थामा को प्यार से आशीर्वाद दिया है। अगर आप अपने शहरों के किसी थिएटर में मुझे अचानक से देख लें तो हैरान मत होना हो सकता है मैं आपको नमस्ते और धन्यवाद कहने आऊँ।
थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिवाली के वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्म थामा ने तीन दिन के अंदर 53.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की थी। थामा में परेश रावल( Paresh Rawal) , नवाजिद्दीन सिद्दीकी( Nwajuddin Siddiqui) , रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को आदित्य सर्पोटदार ने डायरेक्ट किया है।
