Ayushmann Khurrana Movie With Karan Johar: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की साल 2023 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लोगों ने काफी पसंद किया था। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म के बाद अब आयुष्मान खुराना के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आयुष्मान खुराना के नए प्रोजेक्ट को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए करण जौहर (Karan Johar) से हाथ मिलने जा रहे हैं। इस बार आयुष्मान खुराना कुछ नया करने जा रहे हैं, जो उनके फैंस को हैरान करने वाला है।
आयुष्मान खुराना ने करण जौहर संग मिलाया हाथ
'ड्रीम गर्ल 2', 'बधाई हो' जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम अब एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर और गुनीत मोंगा एक्टर आयुष्मान खुराना को लेकर एक स्पाई कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म को अकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं। अभी तक फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अभी तक आयुष्मान खुराना और करण जौहर की अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
सारा अली खान से चल रही है बात
करण जौहर की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं मेकर्स सारा अली खान से स्पाई कॉमेडी फिल्म में कास्ट करने की बात चल रही हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस से बातचीत की जा रही है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बनाया जाएगा।
