Adhyayan Suman on Breakup With Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। कंगना रनौत की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद से एक्ट्रेस के बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। चुनाव के साथ-साथ एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही हैं। शेखर सुमन के बाद अब उनके बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत संग अफेयर पर कई साल बाद चुप्पी तोड़ी है।
अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत संग अफेयर पर कही ये बात
बॉलीवुड स्टार अध्ययन सुमन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से फिल्मी दुनिया में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अध्ययन सुमन इस सीरीज का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अध्ययन सुमन अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अध्ययन सुमन ने अभी हाल में कंगना रनौत संग अफेयर और ब्रेकअप अपनी बात रखी है। सिद्धार्थ कन्नन से की गई बातचीत के दौरान अध्ययन सुमन ने कहा कि उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता जिसके बारे में आप पूछ रहे हैं। मैं अपना अतीती भूल चुका हूं। लाइफ बहुत आगे बढ़ गई है। तब मैं 20 का था और मैं 36 का हो गया हूं।' इसके अलावा अध्ययन सुमन ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने ने कहा कि वो 2 साल में शादी करने वाले हैं।
कंगना रनौत संग रहा था अफेयर
अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के बीच फिल्म ‘राज- द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूस’ के दौरान अफेयर की खबरें आई थीं। कंगना रनौत और अध्ययन सुमन को इवेंट में भी साथ देखा गया था।
