बॉलीवुड

Aamir Khan फिल्म Sitare Zameen Par की शूटिंग करेंगे शुरू, दिल्ली में इन लोगों संग करेंगे सीन्स शूट!

Aamir Khan Start Shooting for Sitare Zameen Par: आमिर खान की अप्कमींग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, कहा जा रहा है की वह जल्द ही दिल्ली में वह शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढिए खबर से जुड़ी सारी अपडेटस।

Image

Aamir Khan Start Shooting for Sitare Zameen Par

Aamir Khan Start Shooting for Sitare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल काफी समय से आमिर ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाई हुई थी क्यूंकी उनकी बैक टू बैक फिल्म फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में फैंस उनकी अप्कमींग फिल्मों का काफी समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार खत्म हुआ। खबर आई है की जल्द ही आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग दिल्ली में शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म कब और किन लोगों के साथ शुरू होने जा रही है जानिए पूरी डिटेल्स इस रिपोर्ट में।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म सितारे जमीन पर (Sitare Zameen Par) की शूटिंग शुरू दिल्ली से करने जा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अगले महीने यानि मई में 11 बच्चों संग की जाएगी जिसकी सारी तैयारी शुरू हो गई हैं, लेकिन यह किस डेट पर होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स या एक्टर द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पैरालंपिक खेलों पर बनी है, ऐसे में इस में कई बच्चे और खिलाड़ी दिखेंगे।

इसी के साथ फिल्म की शूटिंग दिल्ली के ही लाल किला, लोधी गार्डन, त्यागराज स्टेडियम, पुरानी दिल्ली और अन्य जगहों पर होगी। बात दें की यह फिल्म साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का दूसरा पार्ट है। फिल्म में आमिर खान संग दर्शील सफारी नजर आए थे, जो बड़े परदे पर हिट रही थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article