Emraan-Disha's first Look LEAKED: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवारपन' के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही फैन्स को इसका बेताबी से इंतजार है। 'आवारापन 2' के जरिए इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार के साथ वापसी कर करने के लिए तैयार हैं। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'आवारापन 2' (Awarapan 2) के शूटिंग सेट से इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (Disha Patani) का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है, जो लोगों के बीच बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Pic Credit: Facebook
'आवारापन 2' से इमरान-दिशा का फर्स्ट लुक हुआ लीक
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग चल रही है। मेकर्स ने इस मूवी की शूटिंग को अगले साल अप्रैल से पहले-पहले खत्म करने का प्लान बनाया है। इसी दौरान सेट से एक तस्वीर इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में इमरान हाशमी लेदर जैकेट, काली टी-शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी सिंपल प्रिंटेड एथनिक सूट कैरी किए दिखाई दे रही हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह तस्वीर सेट से ही ली गई है।
यह भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 3: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ने दिखाया दम, रविवार को इतना रहा कलेक्शन
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 में सिनेमाघरों में दर्शकों द्वारा नकार दिए जाने के बाद सालों बाद एक कल्ट फिल्म बन गई। अब 19 साल बाद इसका सीक्वल अप्रैल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। 24 मार्च को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर के साथ 'आवारापन 2' की पुष्टि की थी।
